लश्कर — lashkar — ज़िशान आलम

लश्कर — रहबर और जिंदगी के रास्ते पर हिंदी कविता — ज़िशान आलम

 

वे लश्कर अक्सर हार जाते हैं, जो बिना रहबर के जंग लड़ते हैं
रहबर की रहबरी भी ज़रूरी है, वरना लोग रास्ता भटक जाते हैं

हर मोड़ पर नई राह ढूँढने वाले, अक्सर पुरानी राह भूल जाते हैं
क़दम-क़दम पर रुकावटें होती हैं, क़दम-क़दम पर यूँ थक जाते हैं

बेहतरीन के चक्कर में कुछ लोग, अक्सर बेहतर को ही खो देते हैं
साथ चलने का दावा करने वाले, लोग बहाने से साथ छोड़ जाते हैं


Lashkar — English Translation

Armies often lose when they fight a war without a guide
The guidance of a true leader is necessary, otherwise people lose their way

Those who keep searching for a new path at every turn, often forget the old one
Obstacles appear at every step, and step by step, they become exhausted

In the pursuit of the best, some people often lose what was already better
Those who claim they will walk alongside you, eventually leave you behind with excuses


Written by Zishan Alam 

 Book: Lafzon ke mousam me





 

The zishan's view

This is zishan alam .Writer .Poet.and Author of Lafzon ke mousam me .Social Activist.मुस्लिम का बेटा हूं हिंदू का भाई हूं लेकिन दीवाना हूं इंसानियत का //

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने