मैं धर्म नही इंसान हूं / mai dharm nhi insan hun

0 The zishan's view

मैं धर्म नही इंसान हूं 
किसी के घर का जलता हुआ चिराग हूं
मत बुझाओ मुझे सियासी नफ़रत के खातिर 
मैं अपने घर का महकता हुआ गुलदान हूं
मैं धर्म नही इंसान हूं
कोई मुझसे आस लगाए बैठा हैं 
कोई मुझे अपनी ज़िन्दगी बनाए बैठा हैं
बूढ़े बाबा का सहारा हूं मैं 
मां की आंखों का तारा हूं मैं
अपनी बहना का मान हूं
छोटे भाई की जान हूं
किसी के माथे का सिंदूर हूं मैं
हद से भी ज़्यादा उनसे दूर हूं मैं
मेरी बेबसी तो ज़रा देखिए
यूं ना मुंह मुझसे मोड़िए
मैं तो हालात का सताया हुआ हूं
यूं नहीं मैं आज रोया हूं
मैं तो बेबस था लाचार था
भूख प्यास से मैं दो चार था
मेरे ज़ख़्म तो देख लिजिए 
थोड़ा मरहम से सी दीजिए
मैंने पुकारा हैं सबको वहां
लोग तमाशा देखते रहे मेरा वहां
मैंने तो मरहम की फरियाद की
नमक की तो कोई बात ना की
मेरे ज़ख़्मो पर नमक लगाया गया
एक एक घाव को नमक से धोया गया
अपनी दुआओं में शामिल रखना मुझे
ग़म के माहौल में ना याद करना मुझे
 गुजरी हैं क्या मुझ पर ,,कैसे बताऊं तुम्हें 
ले रहा हूं तुमसे अब विदा 
अलविदा अलविदा अलविदा 
अलविदा अलविदा अलविदा

मत दफनाओ मुझे सियासी नारों और वादों के खातिर 
मैं अपने घर की दीवारों का रोशनदान हूं
मैं धर्म नही इंसान हूं 

I'm not a religion man
I am a burning lamp in someone's house
Do not turn me down for political hatred
I'm a vase of my house
I'm not a religion man
Someone looks forward to me
Someone is keeping me alive
I am vermilion on someone's forehead
I am the mother's eyes
I am the only support of old Baba
Do not bury me for political slogans and promises
I donate the light of the walls of my house
I am not a religion person

write by zishan alam 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Aflex Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable