बेसुकून हूं मैं मेरे हक़ में कोई दुआ तो कर दीजिए
सुकून मिल जाए मुझे कहीं ऐसी दुआ कर दीजिए
घेर लिया हैं आजमाइशों ने ज़िंदगी में हर तरफ से
निकल जाऊं इन आजमाइशों से कुछ कर दीजिए
मुझे लगता हैं शायद मेरा रब मुझ से अब नाराज हैं
हैं नाराजगी मुझसे तो मेरी खता माफ़ कर दीजिए
साजिशों के जाल मुझ पर इस तरह फेंके गए हैं मां
संभाल ना सका खुद को आप मुझे संभाल लीजिए
सारी दुनिया ने आज मुझसे मुंह मोड़ लिया हैं तू चुप
क्यों हैं बता मां,अब अपनी खामोशी को तोड़ दीजिए
ज़माने ने ऐसी तोहमत लगाई हैं ना काबिले यकीं हैं
रुसवा करना चाहते हैं ये रुसवाई खत्म कर दीजिए
I am restless, please pray for me
Please pray for me to find peace
Trials have surrounded me from every side of my life
Please do something so that I can get out of these trials
I feel that maybe my God is angry with me now
If he is angry with me, please forgive my mistake
Maa, nets of conspiracies have been thrown on me in such a way
I could not handle myself, please handle me
The whole world has turned its back on me today,
why are you silent, tell me Maa, now break your silence
The world has accused me in such a way that I am not trustworthy
They want to disgrace me, please end this disgrace
Write by ✎✎ zishan alam
