कबिले से शहर तक -QABEELE SE SHAHR TAK



छोटे से क़बीले से निकला मैं,
तेरे शहर आया,
साथ कुछ नहीं था मेरे,
सिर्फ़ मेरी तन्हाई और मैं अकेला था।

फिर किसी नदी की तरह
हमारा संगम हुआ,
और मैं और तुम मिलकर
“हम” बन गए।

सिलसिला मुलाक़ात का
कुछ यूँ शुरू हुआ,
नदी के तेज़ बहाव की तरह
मैं तुममें समाता चला गया।
फिर धीरे-धीरे
मैं से पहले “तुम”,
और बाद में “मैं” रह गया।

मगर वक़्त ने करवट बदली,
किनारे से रुसवाई मिली।
कहीं कोई आवाज़ ना आई,
तुम शहर में सूरज की तरह डूब गई,
और मैं क़बीले में चाँद की तरह निकल आया।

अब मैं—मैं बन गया,
और तुम—तुम रह गई,
दो राहों के मुसाफ़िर,
जो एक-दूसरे से जुदा हो गए।

लेकिन तेरी यादें अब भी
नदी की तरह मेरे दिल में बहती हैं,
जो कभी सूखती नहीं,
पर कभी-कभी मुझे डूबो देती हैं।

और इस बहाव में
एक सवाल बार-बार उठता है—
क्या हम कभी फिर मिलेंगे?

I emerged from a small tribe,
and came to your city.
I had nothing with me,
only my loneliness—and I was alone.

Then, like a river,
our confluence happened,
and together, you and I
became “us.”

The sequence of our meetings
began like this:
like the swift current of a river,
I merged into you.
Then, gradually,
first “you” remained,
and after that, only “I” remained.

But time turned its course,
and from the shore came estrangement.
No voice came,
you set like the sun in the city,
and I rose like the moon in the tribe.

Now I—became I,
and you—remained you,
travellers on two separate paths,
who parted ways.

Yet, your memories still
flow in my heart like a river,
never drying,
sometimes drowning me.

And in this flow,
one question rises again and again—
will we ever meet again?


💕💕Spaicel thanks💕💕 

Write ✎✎ by Zishan alam

Book Name -Zishan kabhi shayar nhi tha 

Comp. and space by  the zishan s view


Trs. Google trs. 

Thanks for the visit

अपनी शायरी ,, पोएट्री ,, आर्टिकल ,, को ब्लॉग पर जगह देने के लिए हमें ईमेल करे zishanalam9760@gmail.com


 

कोई टिप्पणी नहीं